Samastipur

सीएम आर्ट्स कॉलेज से कई दिनों से गायब समस्तीपुर की छात्रा ने की शादी, वीडियो आया सामने

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

दरभंगा के सीएम आर्ट्स कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस की पीजी सेकंड सेमेस्टर की 22 वर्षीय छात्रा मोनिका 27 जून से लापता थी. वह उस दिन कॉलेज आई थी, जिसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हुई थी लेकिन कॉलेज से बाहर जाते वक्त की कोई भी रिकॉर्डिंग नहीं मिली थी. अब मोनिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे वो दावा कर रही है कि उसने शादी कर ली है.

मोनिका ने क्या कहा 

वायरल वीडियो में मोनिका ने कहा,“मैंने अपनी मर्जी से शादी कर ली है, कोई दबाव नहीं है. जो लोग मेरी फोटो सोशल मीडिया पर डालकर फैला रहे हैं, वे तुरंत हटा लें, अन्यथा सब पर मानहानि का मुकदमा करूंगी.”

क्या है पूरा मामला ? 

समस्तीपुर की रहने वाली मोनिका दरभंगा के सीएम आर्ट्स कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस की पीजी सेकंड सेमेस्टर में पढ़ाई करती थी. वो बीते 27 जून से कॉलेज आने के बाद से लापता थी. मीडिया रेपोर्ट्स के मुताबिक पिछले एक महीने की कॉल डिटेल्स से यह साबित हो रहा है कि मोनिका ने अपने परिवार के अलावा किसी अन्य से कोई संपर्क नहीं किया है. अब अचानक उसके शादी के वीडियो आने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

11 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

12 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

12 घंटे ago