Samastipur

समस्तीपुर: संदिग्ध परिस्थिति में मिला विवाहिता का शव, समस्तीपुर में 11 महीने पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर वार्ड संख्या-12 मोहल्ला में एक विवाहिता का शव मंगलवार को संदिग्ध परिस्थिति में मिला। महिला गांव के रामप्रवेश सहनी की पत्नी मुस्कान कुमारी (20) है।

इधर घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया। उधर, लड़की के घर वालों से घटना को हत्या बताया है। लड़की के पिता महेश राय ने इसे हत्या करार दिया है। इस मामले में जल्द आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की है। इस घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।

घटना के संबंध में लड़की के पिता महेश राय ने बताया कि 11 महीने पहले ही मुस्कान की शादी अपना औकात के हिसाब से की थी। कुछ दिन तक सब ठीक-ठाक रहा। लेकिन कुछ दिनों के बाद ही इसे तंग तबाह करने लगा। उनका दामाद गुजरात में रह कर मजदूरी करता है। बेटी घर में अकेले ही अपनी सास व ससुर के साथ रहती थी। सोमवार बीच रात दामाद ने गुजरात से फोन कर बताया कि घर में कुछ हुआ है। जब मंगलवार को वह अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे तो अपनी बेटी को मृत पाया। उन्होंने शक जाहिर किया है उनकी बेटी की गला घोंट कर हत्या कर दी गई है। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर अपर थानाध्यक्ष मोनू राय के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।इधर विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष फीरोज आलम ने बताया कि संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत हुई है। परिवार के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

1 घंटा ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

1 घंटा ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

2 घंटे ago

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ DAV ने मनाया वार्षिकोत्सव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि…

2 घंटे ago

BPSC को 46 हजार रिक्तियां भेजी गईं, जल्द शुरू होगी चौथे चरण की शिक्षक बहाली

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई…

3 घंटे ago