Bihar

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान से मारने की धमकियों के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि यह धमकियां एक YouTube चैनल के कमेंट सेक्शन में दी गई हैं. जिससे उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा पर गंभीर खतरा पैदा हो गया है. जानिए क्या है पूरा मामला.

नीरज कुमार के अनुसार 8 फरवरी 2026 को उन्होंने अपने आधिकारिक X हैंडल @NirajKumarBJP से एक पोस्ट किया था, जिसे कई न्यूज चैनलों ने कवर किया. उसी खबर को कवर करने वाले YouTube एक चैनल के वीडियो के कमेंट सेक्शन में कुछ यूजर्स ने अत्यंत अश्लील और अपमानजनक गालियां लिखीं और उन्हें जान से मारने की स्पष्ट धमकियां दीं.

शिकायत में कहा गया है कि कमेंट्स में मां-बहन-बेटी को लेकर गालियां दी गईं और धमकी दी गई कि छाती में 9 mm की गोली मार देंगे. सार्वजनिक रूप से दिखने पर गंभीर नुकसान पहुंचाया जाएगा. नीरज कुमार का कहना है कि उन्होंने इन सभी कमेंट्स के स्क्रीनशॉट सुरक्षित रख लिए हैं. पुलिस के समक्ष सबूत के रूप में उपलब्ध करा दिए हैं.

शिकायत पत्र में नीरज कुमार ने कहा है कि यह पूरा प्रकरण भारतीय दंड संहिता की धारा 153, 504, 506 सहित सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 66A (यदि लागू हो), 67 (अश्लील सामग्री) और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है. उन्होंने लिखा है कि वे एक सार्वजनिक पद पर कार्यरत राजनीतिक व्यक्ति हैं और इस तरह की धमकियों से उनकी राजनीतिक और निजी जिंदगी दोनों पर गंभीर असर पड़ रहा है.

नीरज कुमार ने थाना प्रभारी से मांग की है कि उनकी इस शिकायत पर तुरंत FIR दर्ज की जाए. साथ ही दोषी यूज़र्स के IP एड्रेस, मोबाइल नंबर और अन्य विवरण निकाल कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाए. उन्होंने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा शिकायत की प्रति/रसीद प्रदान करने का भी अनुरोध किया है.

Avinash Roy

Recent Posts

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

3 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

7 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

8 घंटे ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

18 घंटे ago