समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कैना गांव के बछुलिया टोल में पिता ने अपनी नाबालिग 17 वर्षीय पुत्री की बेरहमी से हत्या कर शव को बोरे में बांधकर करेह नदी किनारे मिट्टी में दफना दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव को मिट्टी के अंदर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज जांच में जुट गई है।
मृतक की पहचान नरेश दास की पुत्री प्रीति कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा इस मामले में परिवार के चार सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि लड़की का किसी लड़के के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था।सोमवार के दिन लड़की अपने प्रेमी के साथ मोबाइल पर बात कर रही थी। जिसकी भनक परिजनों को लग गई। जिसके बाद परिजनों ने लड़की के साथ मारपीट की। इस दौरान उसकी मौत हो गई।
लड़की की मौत के बाद परिजनों ने साक्ष्य छुपाने के लिए आनन-फानन में लड़की के शव को नदी किनारे गड्ढे में दफना दिया। आसपास के लोगों के द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को निकाल मामले की जांच में जुट गई है। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…