Samastipur

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में कई स्थानों पर 25 से 29 जून तक हो सकती है हल्की वर्षा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि माैसम सेवा केन्द्र व भारत माैसम विज्ञान विभाग के सहयाेग 25 से 29 जून 2025 तक के लिये माैसम पूवार्नुमान जारी किया गया। पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। समस्तीपुर, वैशाली, बेगूसराय, सारन, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी तथा पूर्वी चम्पारण जिलों में अगले 3 से 4 दिनाें में अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

उसके बाद 28 से 29 जून काे उत्तर बिहार के अनेक स्थानाें पर मध्यम वर्षा हो सकती है। पूर्वी तथा पश्चिमी चम्पारण जिलों में कुछ स्थानों पर पूूर्वानुमानित अवधि में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 90 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 10 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने का अनुमान है। आज का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

Avinash Roy

Recent Posts

16 और 17 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप, छूटे मतदाताओं के जुड़ेंगे नाम

समस्तीपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद भी मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं…

4 मिनट ago

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

9 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

9 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

11 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

23 घंटे ago