Samastipur

दीपेश झा तीन वर्षों से गरीब और असहाय लोगों को दे रहे नि:शुल्क एंबुलेंस की सेवा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा : ममता वेलफेयर ट्रस्ट सोनूपुर, रोसड़ा ने मानवता और सहानुभूति का अद्वितीय उदाहरण पेश किया है। आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए ट्रस्ट द्वारा संचालित नि:शुल्क एंबुलेंस सुविधा गरीब और ज़रूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। चेयरमैन दीपेश झा बताते हैं कि एंबुलेंस में हुए एक भयावह हादसे से प्रभावित होकर उन्होंने ममता वेलफेयर ट्रस्ट की स्थापना की।

उन्होंने देखा कि इलाज में देरी के चलते मरीजों को जान गंवानी पड़ती है। तब उन्होंने यह पहल शुरू करने का निर्णय लिया, जिसका उद्देश्य गरीबों तक सहानुभूति और सहूलियत पहुंचाना है। ट्रस्ट के माध्यम से वर्तमान में एक समर्पित एंबुलेंस संचालित है, जो गरीब, गंभीर और ज़रूरतमंद मरीजों को अस्पताल तक ले जाने में सहायक है।

इसके साथ ही ट्रस्ट धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय है, जैसे कि छात्रों में जागरूकता फैलाने के लिए विद्या की देवी भव्य माता सरस्वती मंदिर का निर्माण किया गया। अब तो ट्रस्ट छात्रों को बीएड व डीएल‌एड कराने के लिए देश की क‌ई शैक्षणिक संस्थानों से अनुबंध भी किया है। कोई भी छात्र इसके लिए संपर्क कर सकते हैं। ममता वेलफेयर ट्रस्ट गरीब और ज़रूरतमंद लोगों की मदद कर आपसी भाईचारे को बढ़ावा दे रहा है। इसके माध्यम से गरीब मेधावी बच्चों को उच्च शिक्षा में सहूलियत दी जाती है और लोगों तक मानवता का सन्देश पहुंचाया।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

1 घंटा ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

2 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

5 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

5 घंटे ago