Samastipur

ससुराल वालों पर नवविवाहिता की हत्या का आरोप, मायके वालों का आरोप- “एक लाख रुपए के लिए ससुराल वाला ने मार डाला”

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले में एक नवविवाहिता की मौत हो गई है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि विवाहिता के शव को नदी में फेंकने का भी प्रयास किया गया। हालांकि, ग्रामीणों की नजर पड़ने पर मामला उजागर हो गया और उन्होंने हमें सूचना दी।

जानकारी के अनुसार ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। मृतका गांव के मिथिलेश कुमार की पत्नी पूजा कुमारी (20 वर्ष) बताई गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता का शव जब्त कर मंगलवार रात पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मामला लरझाघाट थाना क्षेत्र के भटगामा गांव का है।

जानकारी के अनुसार खगड़िया के अलौली थाना क्षेत्र के मोरकाही गांव निवासी विवाहिता की चाची इंदिरा देवी ने बताया कि पिछले साल ही 3 जून को 95 हजार रुपया दहेज देकर उन्होंने अपनी भतीजी की शादी की थी। लड़की का पति कम कमाता है और देवर ज्यादा कमाता है। इस कारण पति ने रुपए मायके से मांग कर लाने के लिए कहा था।

शादी के दो-तीन महीने बाद ही उसका पति देवर और ससुराल वाले एक लाख रुपए और दहेज में देने की मांग करने लगे। जब पूजा ने दहेज में और राशि देने की बात से इनकार किया, तो उसके साथ मारपीट करने लगे।

मामले को लेकर दोनों परिवार में कई बार बैठक भी हुई। फरवरी के महीने में मामला शांत करने के लिए 10 हजार रुपए दिया भी गया। बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इस बीच सूचना मिली कि पूजा के ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी है।

शव को बूढी गंडक नदी में फेंकने के लिए ले जा रहे थे। लेकिन गांव के लोगों की नजर पड़ गई। उन्होंने हमें सूचना देने के लिए कहा है। परिवार के लोग शव छोड़ कर फरार हो गए हैं। लड़की के गले पर रस्सी के निशान है। लड़की के पिता मजदूर है और उनकी पैसे देने की हैसियत नहीं थी।

सभी लोग भटगामा गांव पहुंचे तो पता चला की पूजा की गला घोंट कर हत्या कर दी गई है।इसके बाद मायके वालों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

16 और 17 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप, छूटे मतदाताओं के जुड़ेंगे नाम

समस्तीपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद भी मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं…

9 मिनट ago

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

9 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

10 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

11 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

23 घंटे ago