समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर पंचायत के एक गांव की विवाहिता के साथ हुए दुष्कर्म व उसकी नृशंस तरीके से हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी टुनटुन दास उर्फ पुनपुन के घर कुर्की का इश्तेहार चस्पा किया। इस दौरान चार थानों की पुलिस मौजूद रही। मौके पर दलसिंहसराय अंचल निरीक्षक पिंकी प्रसाद भी मौजूद रही। बताया गया है कि इश्तेहार चस्पा किये जाने के दौरान उजियारपुर पुलिस के अलावा अंगारघाट, विद्यापतिनगर, घटहो व दलसिंहसराय थाने की पुलिस मौजूद थी।
बता दें की इसी वर्ष मार्च महीने में चांदचौर मध्य गांव के एक मक्का की खेत में दलसिंहसराय थाने की एक विवाहिता की दुष्कर्म के बाद नृशंस तरीके से हत्या कर शव को अर्धनग्न अवस्था में फेंक दिया गया था। घटना तब हुई जब मृतका उजियारपुर स्थित अपने मायके में रह रही थी। घटना के बाद मृतका की मां ने दलसिंहसराय के लोकनाथपुर निवासी टुनटुन दास उर्फ पुनपुन सहित अन्य अज्ञात को आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी।
वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…
एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…
बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…