विवाहिता की दु’ष्कर्म के बाद नृशंस तरीके से ह’त्या मामले में समस्तीपुर पुलिस ने फरार आरोपी के घर चस्पाया इश्तेहार, चार थानों की पुलिस रही मौजूद
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर पंचायत के एक गांव की विवाहिता के साथ हुए दुष्कर्म व उसकी नृशंस तरीके से हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी टुनटुन दास उर्फ पुनपुन के घर कुर्की का इश्तेहार चस्पा किया। इस दौरान चार थानों की पुलिस मौजूद रही। मौके पर दलसिंहसराय अंचल निरीक्षक पिंकी प्रसाद भी मौजूद रही। बताया गया है कि इश्तेहार चस्पा किये जाने के दौरान उजियारपुर पुलिस के अलावा अंगारघाट, विद्यापतिनगर, घटहो व दलसिंहसराय थाने की पुलिस मौजूद थी।
बता दें की इसी वर्ष मार्च महीने में चांदचौर मध्य गांव के एक मक्का की खेत में दलसिंहसराय थाने की एक विवाहिता की दुष्कर्म के बाद नृशंस तरीके से हत्या कर शव को अर्धनग्न अवस्था में फेंक दिया गया था। घटना तब हुई जब मृतका उजियारपुर स्थित अपने मायके में रह रही थी। घटना के बाद मृतका की मां ने दलसिंहसराय के लोकनाथपुर निवासी टुनटुन दास उर्फ पुनपुन सहित अन्य अज्ञात को आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी।