Samastipur

वायरल ऑडियो ने गुरु-शिष्या परंपरा को बनाया दागदार, समस्तीपुर DEO ने पूछा स्पष्टीकरण, कार्रवाई तय

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/पूसा :- सोशल मिडिया पर शिक्षक व छात्रा के बीच अश्लील वार्ता का वायरल हो रहे ऑडियो ने एक बार फिर गुरू-शिष्या पंपरा को दागदार बना दिया है। जिसमें परीक्षा पास कराने को लेकर घर में कोई नहीं होने की जानकारी देते हुए शिक्षक एक छात्रा को घर बुला रहे है। तो दूसरी ओर छात्रा तबियत खराब होने की बाते बार-बार कह रही है। हालांकि वायरल ऑडियो की पुष्टि Samastipur Town Media नहीं करती है। इधर वायरल ऑडियो प्राप्त होते ही जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने उच्च माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर पूसा के प्रधानाध्यापक से 24 घंटे के भीतर स्पस्टीकरण मांगा है।

बता दें कि वायरल ऑडियो में शिक्षक छात्रा से सब दिन संयोग नहीं रहने की बात करते हैं, तो छात्रा तबियत ठीक नहीं होने की बात बोल संडे (रविवार) को आ जाने की बात कर रही है। शिक्षक संडे को घर में आदमी रहने की बात करते हुए दोपहर तक आने की बात कर रहे हैं। अश्लील बातों का यह वायरल ऑडियो 6 मिनट 14 सेंकेड का है, जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

4 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

5 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

7 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

10 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

12 घंटे ago