Samastipur

बेगूसराय के मंसूरचक में ED की छापेमारी, पहलगाम के बाद लेन-देन के मिले थे सुराग, बैंकों में अरबों रुपये मंगवाने-निकालने का मामला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

विभिन्न बैंक खातों में अरबों रुपये मंगवाने और निकासी करने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार की सुबह बेगूसराय में दो युवकों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। दरअसल, पहलगाम घटना की जांच में जुटी केंद्रीय एजेंसी को इन युवकों की आर्थिक गतिविधियों को लेकर कई संदिग्ध जानकारियां मिली थीं।

वार्ड नंबर-13 में दी दबिश

जिसके बाद मनी लाड्रिंग मामले में मामला दर्ज करने के बाद ईडी की टीम ने बेगूसराय के मंसूरचक थाना क्षेत्र स्थित समसा गांव के वार्ड नंबर-13 में पंकज ठाकुर के पुत्र अविनाश ठाकुर और झप्पू साह के पुत्र रजनीश कुमार राजा के घर पर एक साथ दबिश दी।

जम्मू-कश्मीर में था आना-जाना

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक का जम्मू-कश्मीर और पंजाब में लगातार आना-जाना लगा रहता था। सूत्र बता रहे हैं कि अविनाश और रजनीश पहले फ्लिपकार्ट में काम करते थे। अविनाश का सिलीगुड़ी निवासी एक रिश्तेदार दुबई में रहता था। पिछले साल अविनाश और रजनीश ने फ्लिपकार्ट की नौकरी छोड़ दी और दिल्ली में रहने लगे।

प्रलोभन देकर खाता खुलवाते थे

ये विभिन्न बैंकों में अपना और अपने जान-पहचान सहित अन्य लोगों को भी प्रलोभन देकर खाता खुलवाते थे। जिसमें अपना नया मोबाइल नंबर देते। उस खाते में बड़े पैमाने पर पैसा आता था और पैसा निकासी करने के बाद ये लोग खाता बंद कर देते थे। सिम भी तोड़ देते थे।

कई तरह के लोगों से मिले

चर्चा है कि इन दोनों ने कई बार दिल्ली और पंजाब से लेकर जम्मू-कश्मीर तक की यात्राएं कीं, जिसमें कई तरह के लोगों से मिले। इस दौरान इनके द्वारा खुलवाये गए खाते में विदेश से अरबों रुपये आए और उनकी निकासी भी की गई। फिलहाल, इस मामले में आगे भी जांच जारी रहेगी।

रजनीश के पिता भुंजा विक्रेता

ईडी के सहायक निदेशक मनीष कुमार के नेतृत्व में छापेमारी हुई है। 11 घंटे तक दोनों युवकों के घर को खंगाला गया और पूछताछ की गई। रजनीश के पिता भुंजा विक्रेता हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

3 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

3 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

9 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

14 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

16 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

16 घंटे ago