Samastipur

समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक आयोजित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता रूपेश कुमार झा के द्वारा किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आम सभा दिनांक 29 जून को आयोजित की जाएगी। इस वार्षिक आम सभा का एजेंडा निम्नलिखित रूप से रहेगा जिसमें पूर्व की आम सभा की संपुष्टि, वित्तीय वर्ष 2024-25 के Statement of Account पर चर्चा और संपुष्टि, क्रिकेटिंग गतिविधि पर चर्चा और निर्णय, वैभव सूर्यवंशी की उपलब्धि पर उसे सम्मानित करने पर चर्चा और निर्णय,

कुछ जिला संघ से संबद्ध और एसोसिएट क्लबों के द्वारा की गई अनियमितता पर चर्चा और निर्णय, संबद्ध और एसोसिएट क्लबों के विकास पर चर्चा और निर्णय, क्रिकेटिंग गतिविधि को सुदूर ग्रामीण क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए योजना पर चर्चा और निर्णय, आगामी 2025-2028 की चुनाव प्रक्रिया पर चर्चा और निर्णय, इसके अलावे आसन के आदेश पर चर्चा और निर्णय का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया। मौके पर रूपेश कुमार झा के अलावे अध्यक्ष ब्रजेश झा, सचिव अनिल कुमार, संयुक्त सचिव अभिनव तिवारी, कोषाध्यक्ष परमेश्वर कुमार, क्लब प्रतिनिधि चंदन कुमार नंदन उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

11 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

14 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

14 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

1 दिन ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

1 दिन ago