Samastipur

विभूतिपुर में दुधमुंही बच्ची को छोड़ भाभी अपने देवर संग हुई फरार, एक माह पूर्व ही हुई थी देवर की शादी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] : अभी सुनीता की हाथ की मेहंदी का रंग फीका भी नहीं पड़ा था, कि उसकी गोतनी ने उसके जीवन के रंग को ही बदरंग कर दिया। हद तो तब हो गयी जब देवर संग फरार होनेवाली सोनी ने न सिर्फ पारिवारिक रिश्ते के मूल्यों को कमजोर किया बल्कि अपने 6 माह की दुधमुंही बच्ची को भी अकेले छोड़ मां की ममता को भी कलंकित कर दिया। मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव का बताया गया है। पीड़ित नवविवाहिता सुनीता कुमारी ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है।

बताया जाता हैं कि गांव के सुमित कुमार रजक की शादी गत 28 मई को पटोरी निवासी उमेश रजक की पुत्री सुनीता कुमारी के साथ हुई थी। शादी के बाद सुनीता जब ससुराल पहुंची तो उसके ननद और गोतनी दोनों ने गर्मजोशी से उसका स्वागत किया। सबकुछ ठीकठाक चल रहा था। लेकिन सुमित के पत्नी के प्रति प्रेम में खोंट उसकी पत्नी को झलकने लगा था। लेकिन नवविवाहिता सुनीता को लग रहा था कि भाभी से प्रेम भरी बातें तो देवर करता ही है। इसे सामाजिक मान्यता भी प्राप्त है। इस कारण उसने एक माह से भी कम अवधि के वैवाहिक जीवन में पति पर अंगुली नहीं उठायी।

लेकिन गत 21 जून का दिन उसके लिए उस समय ब्लैक डे हो गया जब उसे पता चला कि उसकी मंझली गोतनी सोनी कुमारी अपनी 6 माह की पुत्री आरोही को छोड़ उसके पति के संग फरार हो गई। पहले तो उसे इस खबर पर विश्वास भी नहीं हुआ। लेकिन जब सगे संबंधियों का घर पर आवाजाही बढ़ा तो उसकी चिंता बढ़ गई। काफी खोजबीन के बाद जब कुछ पता नहीं चला तो सुनीता स्थानीय थाने पहुंच अपने पति की कुशल बरामदगी एवं गोतनी के कृत्य को लेकर न्याय की गुहार लगायी है। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष आनन्द कुमार कश्यप ने बताया कि आवेदन मिला है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

29 मिनट ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

1 घंटा ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

4 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

4 घंटे ago