Samastipur

समस्तीपुर पटेल मैदान में एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के चयन ट्रायल के दूसरे दिन 225 खिलाड़ियों ने लिया भाग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र में खिलाड़ियों के पिछले दो दिनों से चल रहे नामांकन ट्रायल चयन प्रतियोगिता शुक्रवार को सम्पन्न हो गया। नामांकन हेतु चल रहे चयन ट्रायल के दूसरे दिन खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर के पटेल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में दरभंगा व मधुबनी के अलावा समस्तीपुर प्रखंड क्षेत्र के बालिका उच्च विद्यालय घोषलेन, आरएसबी इंटर, रेलवे गोल फील्ड उच्च विद्यालय व मध्य विद्यालय एवं बालिका उच्च विद्यालय काशीपुर समस्तीपुर सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 6 से कक्षा 9 में अध्ययनरत अंडर 12 से 14 वर्ष के लगभग 225 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया।

जिला खेल पदाधिकारी आकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि चयन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के शारीरिक और खेल कौशल का मूल्यांकन बैटरी टेस्ट के माध्यम से किया गया। इसमें लंबाई, वजन, वर्टिकल जंप, शटल रन, 800 मीटर दौड़ और मेडिसिन बॉल थ्रो जैसे मापदंड शामिल थे। यह परीक्षण बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा प्रतिनियुक्त प्रशिक्षकों द्वारा कराया गया।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। चयनित खिलाड़ियों के प्रमाण पत्र की जांच के उपरांत खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की जाएगी। प्रतियोगिता में खेल कार्यालय सहायक बरुण कुमार सिंह, शिक्षक सुभीत कुमार सिंह, राहुल कुमार, विग्नेश कुमार, निखिल कुमार, अंकेश कुमार, अंशु कुमार सिंन्हा, मोहम्मद शाहिद सहित कई शिक्षक शिक्षिकाओं ने सराहनीय भूमिका निभाई।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

4 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

5 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

6 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

10 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

17 घंटे ago