समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर: अपनी शादी से एक दिन पहले गायब हुआ BPSC शिक्षक सकुशल बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर : विगत पांच दिनों पूर्व नगर थाना क्षेत्र के गणेश चौक के पास से शादी के एक दिन पहले नाटकीय ढंग से गायब बीपीएससी शिक्षक दूल्हे को पांच दिन बाद ढूंढ निकाला। उसकी पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के बलाही गांव के जगदेव महतो के पुत्र अजीत कुमार उर्फ अमित के रूप में हुई।

उसने पुलिस को स्वयं ही गायब होने की बात कही है। बाद में उसे डीआरएम आफिस चौक से सकुशल बरामद कर कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गौरतलब हो कि गत बुधवार को उसकी शादी होने थी। लेकिन, वह गणेश चौक से खरीदारी के दौरान स्वजनों को कुछ देर में आने की बात कहते हुए लापता हो गया था।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150