Samastipur

समस्तीपुर के मोहनपुर में जमीनी विवाद के कारण अपने ही सहोदर भाई की ह’त्या मामले में 6 नामजद, दो धराये

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोहनपुर :- मोहनपुर थाना क्षेत्र के सरारी गांव में जमीनी विवाद के कारण अपने ही सगे भाई की हत्या के मामले में छह व्यक्तियों को नामजद आरोपी बनाया गया। मृतक रामप्रवेश पंडित के पुत्र अंबानी कुमार ने पिता की हत्या के बाद थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी में आरोपी के रूप में मृतक के भाई उमाशंकर पंडित, इंदुभूषण पंडित और उमेद लाल पंडित तथा इंदुभूषण पंडित की पत्नी कुमारी किरण, उमेद लाल पंडित के पुत्र रवि कुमार तथा पड़ोसी अरुण पंडित के नाम का उल्लेख किया गया है।

दर्ज प्राथमिकी में यह बताया गया है कि जमीन को लेकर पंचायत के लिए उसे सरारी चौक पर बुलाया गया था जहां कहा-सुनी होने के दौरान उसके पिता को गला दबाकर और पीटकर सबों ने मार दिया। बचाने गयी मां और पुत्र की भी पिटाई उनलोगों ने की। प्राथमिकी के आवेदन में घटना के संबंध में यह बताया गया है कि मृतक ने अपनी मां के नाम से खुद के पैसे से तीन कट्ठे जमीन केवाला लिया था।

थानाध्यक्ष अजित त्रिवेदी ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयान पर दो लोगों को कल ही हिरासत में ले लिया गया था, जिसे केस दर्ज होने पर जेल भेज दिया गया है। जेल भेजे जाने वाले आरोपी उमेदलाल पंडित और इंदुभूषण पंडित है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में गश्ती कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

9 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

9 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

11 घंटे ago