Samastipur

पूर्वानुमान: समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं। इस दौरान 7 जून की सुबह तक उत्तर पश्चिम बिहार के कुछ स्थानों (मुजफ्फरपुर, सारण, पूर्वी व पश्चिमी चम्पारण) में हल्की वर्षा होने का अनुमान है। इसके बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 11 जून तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार इस अवधि में औसतन 18 से 20 किमी. प्रति घंटे की गति से पुरवा हवा चल सकती है। इस दौरान बेगूसराय जिले में पछुआ हवा चल सकती है।

पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 85 एवं दोपहर में 25 से 35 प्रतिशत रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री एवं न्यूनतम 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

3 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

3 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

9 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

15 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

16 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

16 घंटे ago