Samastipur

समस्तीपुर के स्कूलों में अब टैबलेट से बनेगी हाजिरी, शिक्षक टैब का उपयोग कर डिजिटल रूप से दर्ज करेंगे स्कूल की जानकारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : जिले के सभी 2799 प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को सरकार अब टैब देने जा रही है। इन विद्यालयों के कुल 25034 शिक्षकों की अब असली परीक्षा शुरू होने वाली है। जिले में छात्रों की संख्या लगभग आठ लाख है। राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक मयंक वरवड़े के निर्देश से जिले के सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापक और शिक्षक सतर्क हो गए हैं।

टैब का पूरा उपयोग, देखभाल, संधारण, उपस्थिति और पढ़ाई का विवरण डिजिटल रूप से दर्ज किया जाएगा। इससे स्कूलों की असल स्थिति सामने आएगी। कई स्कूलों में बच्चों की संख्या मानक से कम है। पढ़ाई का माहौल नहीं है। शिक्षक अन्य गतिविधियों में लगे रहते हैं। अब टैबलेट से यह सब रिकॉर्ड होगा। राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार तीन निजी कंपनियां टैबलेट की आपूर्ति करेंगी। हर टैबलेट की पहचान संख्या यानी आईएमईआई नंबर के साथ वितरण होगा।

प्राथमिक और मध्य विद्यालयों को दो-दो टैबलेट मिलेंगे। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों को विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार दो या तीन टैबलेट दिए जाएंगे। हर स्कूल के एक प्रधानाध्यापक और एक शिक्षक को टैबलेट संचालन और विवरण संधारण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। टैबलेट के साथ वितरण रसीद, उपयोग की पुष्टि और फोटो प्रमाण अनिवार्य होगा। प्रखंडवार विद्यालयों की संख्या के अनुसार बीआरसी में टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की उपस्थिति में सभी स्कूलों के प्रधान और एक शिक्षक को बुलाया जाएगा। चयनित एजेंसी टैबलेट को फंक्शनल कर प्रशिक्षण देगी।

प्रखंड संसाधन केंद्र के अनुदान से इंटरनेट का खर्च होगा वहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रखंड संसाधन केंद्र के अनुदान से इंटरनेट और तकनीकी व्यवस्था के लिए खर्च किया जा सकता है।टैबलेट का उपयोग केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं रहेगा। इससे छात्र उपस्थिति, पाठ्यक्रम की प्रगति, परीक्षा परिणाम, मध्याह्न भोजन निगरानी और विभागीय निरीक्षण जैसे कार्य भी होंगे। जिला शिक्षा कार्यालय को राज्य परियोजना कार्यालय के साथ प्रतिदिन का विवरण साझा करना होगा। अब कोई बहाना नहीं चलेगा। टैबलेट से हर गतिविधि पर सीधी निगरानी होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

3 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

4 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

5 घंटे ago