Samastipur

समस्तीपुर : दूल्हा था नशे में धुत, दुल्हन ने किया शादी से इनकार, जमकर चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत एक गांव में बुधवार की रात एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया जब दूल्हा शराब के नशे में धुत होकर बारात लेकर पहुंचा। नशे में उसकी हालत देख लड़की ने उसी समय शादी करने से इनकार कर दिया। मामला बिगड़ते ही लड़की पक्ष के परिजनों और ग्रामीणों ने दूल्हे सहित आधा दर्जन बारातियों को बंधक बना लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखरा गांव निवासी रामचंद्र राम के पुत्र सुबोध राम की शादी कल्याणपुर के सुदेश्वर राम की पुत्री से तय हुई थी। बुधवार की रात धूमधाम से बारात पहुंची, लेकिन जयमाल से पहले ही दूल्हे की नशे में हालत देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इस फैसले के बाद लड़की पक्ष ने शादी का पूरा खर्च वापस मांगते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

स्थानीय पंचायत के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। दूल्हे सहित करीब एक दर्जन लोगों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। अन्य बाराती वापस लौट गए। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है। उन्हें इस बारे में नही पता है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

16 मिनट ago

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

12 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : विशेषज्ञ करेंगे सुदूर गांवों में पैथोलॉजी जांच, ‘मेडप्राइम’ के जरिए पैथोलॉजिस्टों का कार्य आसान

समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…

13 घंटे ago

सगे दामाद की ह’त्या कर फरार चल रहे ससुर ने दिल्ली में किया आत्मसमर्पण, समस्तीपुर में पुलिस दे रही थी दविश

समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…

14 घंटे ago