Samastipur

होमगार्ड शारीरिक दक्षता सक्षमता परीक्षा के दौरान अनुपस्थित 11 शिक्षकों से समस्तीपुर DM ने पूछा स्पष्टीकरण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने होमगार्ड शारीरिक दक्षता सक्षमता परीक्षा के दौरान ड्यूटी से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए 11 शिक्षकों के वेतन पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण पूछा है। वरीय नोडल पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन ने जिलाधिकारी को रिपोर्ट दिया कि विभिन्न विद्यालयों के 11 शिक्षक अपने कर्तव्य से लगातार अनुपस्थित है।

डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षकों को पत्र प्राप्ति के दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब समर्पित करने का आदेश दिया है। इसमें स्पष्ट किया कि परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य से अनुपस्थित रहने, उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना करने, लापरवाही एवं स्वेच्छाचारी रवैया अपनाए जाने के कारण क्यों नहीं आपके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए। स्पष्टीकरण प्राप्त होने तथा उस पर निर्णय होने तक वेतन भुगतान अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया।

इसमें कल्याणपुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय बसोरी के शारीरिक शिक्षक सरोज कुमार, वारिसनगर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुर के संजय कुमार झा, ताजपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रतनपुर के महेश कुमार विजय, उच्च विद्यालय बेलामेघ के हेमंत कुमार, उच्च विद्यालय कुसैया की निशा कुमारी, उच्च विद्यालय मिश्रोलिया के चंद्रशेखर महतो, पटोरी प्रखंड के जीबीएचएस के शिवशंकर महतो, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रेबड़ा की सुमन कुमारी, समस्तीपुर के माडल उच्च विद्यालय के शारीरिक शिक्षक उपेंद्र कुमार, उच्च विद्यालय बहादुरपुर के चंद्रशेखर सिंह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकबदुगनी के शिक्षक मो. नसीम शामिल है।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

6 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

13 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

14 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

15 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

15 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

16 घंटे ago