Samastipur

दलसिंहसराय में रोड पार करने के दौरान बस की ठोकर से बुजुर्ग की मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। मृतक बुजुर्ग की पहचान दलसिंहसराय के ही मौलवी चक नवादा निवासी शोभन सहनी (69) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर दलसिंहसराय थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया।

मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-28 के मौलवी चक मोहल्ला के नेंगरा चौक के पास का है। बुधवार को बस से कुचलकर बुजुर्ग की जान गई है। मृतक के बेटे जनक सहनी ने बताया कि उनके पिताजी राष्ट्रीय राजमार्ग-28 के नेंगरा चौक के पास सड़क पार कर रहे थे। ये मजदूरी करके अपने घर लौट रहे थे।

दलसिंहसराय बाजार की ओर से आ रही एक बस ने उन्हें ठोकर मार दी । घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ‌हादसे के बाद बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। बाद में हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोगों ने उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया । जहां उपचार के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर दलसिंहसराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया और उनके शव को जब्त पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। दलसिंहसराय पुलिस ने बताया कि बस की ठोकर से बुजुर्ग की मौत हुई है। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। अभी परिवार के लोगों की ओर से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

कोरबद्दा गांव में विभिन्न ब्रांड के 50 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी घंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…

49 मिनट ago

दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टेड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…

1 घंटा ago

समस्तीपुर की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला ने राज्य स्तर TLM मेला 3.0 में लहराया परचम, टाॅप-10 में बनायी जगह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…

2 घंटे ago

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

6 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

7 घंटे ago

यह कैसा जुनून! चलती ट्रेन में रील्स बना रही छात्रा गंगा नदी में गिरी; नाविकों ने फिर ऐसे बचाई लड़की की जान

चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…

13 घंटे ago