दलसिंहसराय में रोड पार करने के दौरान बस की ठोकर से बुजुर्ग की मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। मृतक बुजुर्ग की पहचान दलसिंहसराय के ही मौलवी चक नवादा निवासी शोभन सहनी (69) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर दलसिंहसराय थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया।
मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-28 के मौलवी चक मोहल्ला के नेंगरा चौक के पास का है। बुधवार को बस से कुचलकर बुजुर्ग की जान गई है। मृतक के बेटे जनक सहनी ने बताया कि उनके पिताजी राष्ट्रीय राजमार्ग-28 के नेंगरा चौक के पास सड़क पार कर रहे थे। ये मजदूरी करके अपने घर लौट रहे थे।

दलसिंहसराय बाजार की ओर से आ रही एक बस ने उन्हें ठोकर मार दी । घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। बाद में हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोगों ने उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया । जहां उपचार के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर दलसिंहसराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया और उनके शव को जब्त पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। दलसिंहसराय पुलिस ने बताया कि बस की ठोकर से बुजुर्ग की मौत हुई है। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। अभी परिवार के लोगों की ओर से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।





