समस्तीपुर :- समाहरणालय सभागार में बुधवार को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के मौके पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजन किया गया। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बाल श्रम निषेध की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शैलजा पांडे, डीआरडीए निदेशक आशुतोष आनंद, एनईपी निदेशक हरि मोहन, श्रम अधीक्षक समस्तीपुर समेत अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे।
सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने यह संकल्प लिया कि वे न तो स्वयं बाल श्रम का समर्थन करेंगे और न ही अपने आसपास ऐसा होने देंगे। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि बच्चों का स्थान स्कूल में है, किसी काम पर नहीं। समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह बाल श्रम के खिलाफ आवाज उठाए और बच्चों को उनके अधिकार दिलाने में सहयोग करे।
उन्होंने संबंधित विभागों को बाल श्रम उन्मूलन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश भी दिया। कार्यक्रम में बाल श्रम से जुड़ी समस्याओं, कानूनी प्रावधानों एवं इसके उन्मूलन के उपायों पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जिले में बाल श्रम की किसी भी घटना को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…
समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…
पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…
केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…