Samastipur

दुल्हे के इंतजार में बैठी रह गई दुल्हन… शादी वाले दिन घोड़ी चढ़ने से पहले BPSC शिक्षक समस्तीपुर बाजार से हुआ फरार

समस्तीपुर :- शादी से पहले ही बीपीएससी शिक्षक दुल्हे का अचानक से गायब हो जाने का मामला बुधवार को सामने आया है। पीड़ित स्वजन ने इसकी शिकायत नगर थाना पुलिस से की। पुलिस टीम ने दूल्हे को खोजने की जद्दोजहद शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। आखिरकार, बरात जाने को पहुंची गाड़ियां वापस लौट गई।

दूल्हे राजा की पहचान खानपुर प्रखंड में पदास्थापित बीपीएससी शिक्षक और वारिसनगर के बलाही गांव के जगदेव प्रसाद के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई। बताया गया कि दूल्हा अपने स्वजनों के साथ शादी को लेकर कुछ आवश्यक सामानों की खरीदारी को नगर थाना के गणेश चौक स्थित एक दुकान पर पहुंचा था।

जहां वो साथ आए स्वजनों को किसी काम से जाने की बात कहकर निकल गया। उसने कुछ देर में वापस आने की बात कही, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वापस नहीं लौटा। स्वजनों को उसकी चिंता होनी शुरू हो गई। कुछ देर तक स्वजन उसकी प्रतीक्षा करते रहे। बाद में सभी इसकी शिकायत लेकर नगर थाना पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत दर्ज कराते हुए प्रतिष्ठा बचाने के लिए दूल्हे को खोजने की गुहार लगाई। आनन-फानन में पुलिस टीम दूल्हे की खोजबीन में जुट गई। पुलिस टीम ने मोबाइल फोन की जानकारी मांगी तो, पता चला कि उसने अपना फोन घर पर छोड़ दिया है। पुलिस ने स्वजनों के साथ उसकी तलाश नगर क्षेत्र में शुरू की। देर शाम तक दुल्हे राजा का पता नहीं चल सका। बाद में सभी स्वजन मायूस हो वापस घर लौट गए।

लौटी गाड़ियां, नहीं निकल सकी बरात:

लापता दूल्हे की शादी बुधवार को वैशाली जिले के महनार थाना के जाउज गांव में होनी थी। स्वजनों की सहमति से होने वाली इस शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। दोनों गांव में खुशियां का माहौल कायम रहा। इसी बीच दूल्हे के लापता होने से यह रौनक फीकी पड़ गई। बताया गया कि बरात जाने को आमंत्रित लोग पूरी तैयारी आदि कर दूल्हे के आवास पर पहुंच गए। बाराती जाने को बुक गाड़ियां भी तय समय से पहुंची, लेकिन अचानक से दुल्हे के गायब होने बाद सभी वापस अपने घर लौट गए।

घटना के बाद से इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। सभी दूल्हे के उपर कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। चर्चाओं की मानें तो दूल्हे को किसी और से प्रेम है। यही वजह रही कि वह बीच बाजार से स्वजनों को चकमा देकर फरार हो गया।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

4 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

4 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

5 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

6 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

13 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

20 घंटे ago