Samastipur

भूमि विवादों के निष्पादन में समस्तीपुर सदर SDO ने दिखाई सक्रियता, वर्षों से लंबित 8 मामलों का किया समाधान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- सदर अनुमंडल कार्यालय में आयोजित एक विशेष बैठक में सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में वर्षों से लंबित भूमि विवादों का सफल निष्पादन किया गया। इस प्रक्रिया में पारदर्शिता, त्वरित न्याय और समन्वय की मिसाल पेश की गई। बैठक में कुल 12 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से 8 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष 4 मामलों के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई है।

एसडीओ ने बताया कि भूमि विवादों के शीघ्र निपटारे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार की विशेष बैठकें आयोजित की जा रही हैं, ताकि कोई भी विवाद अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। इस उपलब्धि के लिए अंचलाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी और कार्यपालक दंडाधिकारी पंकज कुमार झा सहित संबंधित पक्षकारों का सहयोग सराहनीय रहा।

सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने आम नागरिकों से अपील की कि वे भूमि विवादों के समाधान हेतु विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें। विशेष बैठक में विभागीय समन्वय से सभी पक्षों की सुनवाई की गई और निष्पक्ष निर्णय लिए गए। इससे न केवल आमजन को राहत मिली है, बल्कि क्षेत्र में शांति, सद्भाव और विकास कार्यों को भी गति मिली है। एसडीओ ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के प्रयास जारी रहेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

2 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

2 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

3 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

3 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

11 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

18 घंटे ago