समस्तीपुर :- सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। जिन अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है उनमें समस्तीपुर के अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी, नगर निगम के नगर आयुक्त और जिला भू-अर्जन पदाधिकारी शामिल हैं। समस्तीपुर एडीएम के रूप में ब्रजेश कुमार को भेजा गया है, इससे पहले वह जहानाबाद के एडीएम थे।
वहीं नगर आयुक्त केडी प्रौज्वल को जल संसाधन विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। वहीं जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के रूप प्रवीण कुमार को भेजा गया है। इससे पहले वह अरवल में भूमि सुधार उप समाहर्ता के रूप में तैनात थे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा ट्रांसफर की एक और सूची थोड़ी देर में जारी की जाएगी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…
समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…