Railway

रेलवे की बड़ी तैयारी… तत्काल टिकट बुकिंग के लिए जरूरी होगा E-Aadhaar वेरिफिकेशन; दलालो पर लगेगी लगाम

भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने बड़ी तैयारी की है और नया सिस्टम लागू करने जा रहा है, जिससे Tatkal Ticket Booking करने वाले यूजर्स को कन्फर्म टिकट पाने में मदद मिलेगी. दरअसल, तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने के लिए जल्द ही अनिवार्य ई-आधार प्रमाणीकरण (E-Aadhaar Authentication) शुरू होगा. रेलवे मंत्री केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने अपने ट्विटर (अब X) अकाउंट पर पोस्ट कर ये जानकारी शेयर की है.

रेलवे मंत्री ने पोस्ट कर दी जानकारी 

केंद्रीय रेलवे मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि भारतीय रेलवे (Indian Railway) जल्द ही तत्काल टिकट बुक करने के लिए ई-आधार प्रमाणीकरण का उपयोग करना शुरू कर देगा. उन्होंने अपनी पोस्ट में इसके फायदे बताते हुए लिखा कि इस प्रणाली के जरिए रेलवे के वास्तविक उपयोगकर्ताओं को जरूरत के समय कन्फर्म टिकट (Confirmed Tickets) पाने में मदद मिलेगी. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस महीने के अंत तक ये सिस्टम शुरू किया जा सकता है.

सिर्फ 10% यूजर्स आधार सत्यापित!

IRCTC की वेबसाइट पर नजर डालें, तो फिलहाल इस पर 13 करोड़ से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं, लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि इनमें से महज 10% के आस-पास यूजर्स ही आधार सत्यापित हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय रेलवे (Indian Railway) इसीलिए नियमों को सख्त बनाने जा रहा है, जिससे तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया को और मजबूत बनाया जा सके और सिर्फ आधार सत्यापित आईआरसीटीसी अकाउंट को ही Online Tatkal Ticket Booking करने की अनुमति हो. इस सिस्टम के चालू होने के बाद तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार आधारित OTP ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा.

3.5 करोड़ फर्जी ID ब्लॉक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसी संभावना भी है कि Tatkal Ticket बुकिंग के दौरान होने वाली गड़बड़ियों को कंट्रोल करने के लिए काउंटर आधारित तत्काल टिकट भी आधार सत्यापन के बाद बुक किए जा सकेंगे. इस बीच बता दें कि IRCTC ने पिछले एक साल में 3.5 करोड़ फर्जी यूजर आईडी ब्लॉक की हैं, जिससे इसके प्लेटफॉर्म पर सिस्टम की भीड़भाड़ काफी कम हो गई है. पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में निष्पक्षता लाने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में, IRCTC ने डिस्पोजेबल (लघु अवधि) ईमेल एड्रेस के साथ बनाए गए ऐसे यूजर्स आईडी का पता लगाकर और उन्हें डीएक्टिवेट करके अनधिकृत टिकटिंग पर लगाम लगाने के लिए एआई-आधारित एडवांस टेक्निक्स के जरिए सॉल्यूशन निकाले हैं और सभी यात्रियों के लिए समान पहुंच सुनिश्चित की है.

इस एक्शन के बाद बड़ा असर

IRCTC के मुताबिक, इस एक्शन के पॉजिटिव रिजल्ट पहले ही सामने आ चुके हैं, हमारे प्लेटफॉर्म पर नए यूजर आईडी बनाने की तादाद हर रोज 60 हजार से 65 हजार से घटकर केवल 10,000 से 12,000 रह गई है, जिससे सिस्टम लोड कम हुआ है और टिकट आरक्षण सुव्यवस्थित हुआ है. IRCTC के अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि यह कदम हर यात्री के लिए एक जैसा मौका सुनिश्चित करता है, जिससे अनधिकृत एजेंट्स को सिस्टम का फायदा उठाने से रोका जा सके.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

3 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

3 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

5 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago