Samastipur

कलयुगी पिता ने सो रहे बेटे के सिर पर लोहे के खंती से हमला कर मौत के घाट उतारा; हुआ फरार

समस्तीपुर : हलई थाना क्षेत्र के बाजीतपुर करनैल पंचायत अंतर्गत चकभेली गांव में एक कलयुगी पिता ने अपने ही बेटे की सोये अवस्था में उसके सर पर लोहे के खंती से प्रहार कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। मृतक की पहचान जगन्नाथ रजक के पुत्र पप्पू कुमार रजक (27) के रूप में की गई है। इधर घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता फरार हो गया। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर मृतक अपने घर में सो रहा था। वहीं उसका पिता बकरी चराने गया हुआ था। जबकी मृतक की पत्नी खाना बना रही थी। इसी क्रम में आरोपी पिता घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए घर में घुसा और सो रहे बेटे पर लोहे के खंती से प्रहार कर दिया। इस दौरान किसी तरह मृतक की पत्नी ने घर से भागकर अपनी जान बचाई। हो-हल्ला कर उसने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। लोग जुटे तो मामले का पता चला। इस दौरान आरोपी पिता वहां से फरार हो गया।

घटना के बारे में बताया जाता है कि मृतक का अपनी मां के साथ कुछ संबंध अच्छे नहीं थे। कुछ दिन पहले दोनों में बकझक हुआ था। जिससे ऊबकर मृतक की मां अपने मायके चली गई थी। इसी बात को लेकर जगन्नाथ रजक नाराज चल रहे थे। इधर जब मृतक के पिता ने अपनी पत्नी को फोनकर बुलाया तो उसे दो टूक कहा गया कि जब तक पप्पू घर में रहेगा, वह नहीं आएगी।

लोगों का कहना है कि आरोपी अक्सर नशा आदि करता था। इसी क्रम में हो सकता है आवेश में आकर उसने बेटे पर हमला किया, जिसका परिणाम गंभीर हो गया। इधर हलई थाने के एसआई रंग लाल साह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया गया है। वहीं आरोपी के पिता की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

5 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

6 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

7 घंटे ago