Bihar

चिराग के काफिले में 10 कार नारे लगाने वालों की; मांझी ने कहा- समय आने पर हम दिखा देंगे

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगी और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक सह केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने बिना नाम लिए चिराग पासवान पर निशाना साधा। उन्होने कहा कि आरा में हुई लोजपा (आर) की रैली में जुटी भीड़ पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि मुझे पता चला है कि किसी एक जगह 20 गाड़ियां ले जाई जाती हैं। उनमें से 10 गाड़ियां सिर्फ नारेबाजी करने वालों की होती हैं। बाकी 10 गाड़ियां दूसरी जगह भेज दी जाती है, ताकि वहां भीड़ का माहौल बनाया जा सके। यह सिर्फ दिखावा है, जमीनी समर्थन नहीं। मांझी ने कहा कि वक्त आने पर अपनी ताकत दिखा देंगे।

जीतन मांझी के इस बयान पर लोजपा आर के प्रदेश प्रभारी और जमुई से सांसद अरुण भारती ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होने एक्स पर लिखा कि अगर कुछ वरिष्ठों को चिराग जी की रैली की सफलता से असहजता हुई है, तो हम उसे भी आशीर्वाद ही मानते हैं। संघर्षशील समाज के लोगों को मेहनत करनी पड़ती है, मजबूत लोग तो तिरस्कार कर आराम फरमाते हैं। ‘जाकी रही भावना जैसी…’

पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने खुलासा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें दो लोकसभा सीटें और एक राज्यसभा सीट देने की बात हुई थी। लेकिन एक लोकसभा सीट दी गई। इसके बावजूद हम चुप रहे। क्योंकि हम अनुशासन में विश्वास रखने वाली पार्टी हैं। हमने गठबंधन धर्म निभाया, जबकि कुछ लोग हर मुद्दे पर खुलकर बोलते हैं और दबाव बनाने की कोशिश करते हैं।

मांझी ने कहा कि कुछ लोग तो इमामगंज चुनाव में जाने से भी मुकर गये थे। मगर, हम एनडीए के अनुशासित साथी हैं, अगर कोई देह चमका कर बात करता है तो यह उनको ही मुबारक हो।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

4 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

5 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

6 घंटे ago