Samastipur

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समस्तीपुर NIC कार्यालय के निरीक्षण में पहुंचे निदेशक

समस्तीपुर : वरीय तकनीकी निदेशक-सह-राज्य सूचना विज्ञान पदाधिकारी अजय कुमार पाठक द्वारा कलेक्ट्रेट कैंपस स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) कार्यालय का निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण का मूल उद्देश्य आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 के मद्देनजर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र कार्यालय की तैयारियों को परखना था।

उक्त निरीक्षण के क्रम में राज्य सूचना विज्ञान पदाधिकारी द्वारा डीएम रोशन कुशवाहा से भी मुलाकात की गई, जिसमें राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र कार्यालय के तकनीकी सहयोग से संचालित विभिन्न आईसीटी प्रोजेक्ट एवं आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 से संबंधित कार्यों के प्रगति पर चर्चा की गई।

डीएम व राज्य सूचना विज्ञान पदाधिकारी द्वारा जिला प्रशासन को ससमय दिये जा रहे सभी आवश्यक तकनीकी सहयोग हेतु जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी मनीष कृष्ण की सराहना की गई एवं उन्हें आगामी विधान सभा आम निर्वाचन-2025 के मद्देनजर सभी आवश्यक तकनीकी तैयारी ससमय करने हेतु निदेशित किया गया।

राज्य सूचना विज्ञान पदाधिकारी, बिहार द्वारा कार्यालय निरीक्षण के उपरान्त प्रेस वार्त्ता भी की गई। जिसमें उन्होनें विस्तार से राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र के आगामी कार्य योजना पर चर्चा की एवं राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र के तकनीकी सहयोग से संचालित विभिन्न आईसीटी प्रोजेक्ट यथा- ई-ऑफिस, जन शिकायत पोर्टल, स्वच्छ बिहार पोर्टल, परिमार्जन, ई-म्युटेशन, इत्यादि पर विस्तार से अपनी बातों को रखा। प्रेस वार्त्ता के अंत में उन्होनें वर्त्तमान समय में तेजी से बढ़ते साईबर क्राईम से आम जनमानस के बचाव हेतु आवश्यक सुरक्षा उपायों पर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी मनीष कृष्ण के अलावे आईटी प्रबंधक आशुतोष कुमार, नेटवर्क इंजीनियर अम्बरीश आनन्द, अजय कुमार, कार्यपालक सहायक राजन कुमार, राजीव कुमार, रोहित कुमार, संजीत राम, कार्यालय परिचारी दिनेश राम इत्यादि उपस्थित थे।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

3 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

3 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

9 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

14 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

16 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

16 घंटे ago