समस्तीपुर: साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस पदाधिकारियों की दक्षता बढ़ाने हेतु पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को पुलिस पदाधिकारियों को साइबर अपराध के तकनीकी पहलुओं के प्रति संवेदनशील बनाने और उन्हे कंप्यूटर व इन्टरनेट आधारित जांच में बुनियादी से लेकर मध्यवर्ती स्तर के कौशल से लैस करने हेतु कंप्यूटर व इन्टरनेट क्राइम इंवेसटिगेशन वर्कशॉप के दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण का शुभारंभ एसपी अरविंद प्रताप सिंह, साईबर डीएसपी दुर्गेश दीपक, सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय, सदर एसडीपीओ-2 विजय महतो, पटोरी एसडीपीओ बीके मेधावी के द्वारा किया गया। यह प्रशिक्षण 28 जून और 29 जून को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य साइबर अपराध से संबंधित मामलों की गहराई से जांच, तकनीकी साक्ष्यों का संग्रहण, विश्लेषण एवं डिजिटल साक्ष्य को अदालत में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की क्षमता का विकास करना है। कार्यक्रम में साइबर अपराध विशेषज्ञों द्वारा उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को साइबर फ्रॉड, फिशिंग, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया अपराध, डार्क वेब गतिविधियों तथा अन्य उभरते डिजिटल अपराधों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने बताया कि प्रशिक्षण में तकनीकी विश्लेषण, ट्रेसिंग, डिजिटल फॉरेंसिक व उपकरणों के उपयोग पर विशेष फोकस किया जा रहा है। प्रशिक्षण सत्रों में व्याख्यान, व्यावहारिक प्रदर्शन एवं केस स्टडी के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण में समस्तीपुर जिले भर के पुलिस पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। प्रशिक्षण से पुलिसकर्मियों की साइबर मामलों में दक्षता बढ़ेगी और साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी।
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…