समस्तीपुर : शहर के चर्चित गुरूकुल कोचिंग संचालक सौरभ चौधरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ तीन अलग-अलग मामलों में न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया है, जिनमें से एक मामला गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्लू) का है। सूत्रों की मानें तो वारंट जारी हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इधर बीते शुक्रवार को आरोपी की गिरफ्तारी के लिये उनके संस्थान पर नगर थाने की पुलिस छापेमारी के लिये भी गयी थी।
इस संबंध में सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय बताया कि माननीय न्यायालय से एक मामले में वारंट जारी किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। बताया गया है कि एक नाबालिग छात्र की बेरहमी से पिटाई के मामले में कोचिंग संचालक सौरभ चौधरी समेत प्रदीप व मनोज कुमार के उपर नगर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…