Samastipur

सिंघियाखुर्द में AYPL डे-नाइट क्रिकेट मैच में डॉ. सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौंसला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा के अंतर्गत स्थित सिंघियाखुर्द में AYPL डे-नाइट क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समस्तीपुर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह को बुलाया गया। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने अपने जिला के प्रसिद्ध खिलाड़ियों का उदाहरण देते हुए कहा कि समस्तीपुर के क्रिकेटर अनुकूल राय और वैभव सूर्यवंशी ने न केवल अपने जिला और राज्य का नाम रोशन किया, बल्कि उन्होंने विश्वभर में अपनी पहचान बनाई और इतिहास भी रचा।

डॉ. सिंह ने खिलाड़ियों से अपील की कि वे भी अपने जिला और राज्य का नाम ऊंचा करें और अच्छे प्रदर्शन से नए कीर्तिमान स्थापित करें। डॉ. सिंह ने सभी खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और यह भी कहा कि किसी भी जरूरत के समय वे हर संभव मदद प्रदान करने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर गुलशन कुमार मुखिया जी, अमित कुमार बबलू, कौशल सिंह, बिलट सिंह, धीरज जी, नवीन जी, रितेश जी, दीपक जी और अन्य खिलाड़ी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

6 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

6 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

7 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

13 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

13 घंटे ago