Samastipur

समस्तीपुर मंडल के संवेदनशील स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात, नेपाल बॉर्डर से सटे होने के कारण अलर्ट मोड

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- पहलगाम में हुए आतंकियों के क्रूर कारनामे के विरोध में भारत की जवाबी कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में हाई अलर्ट जारी है। मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल के सभी स्टेशनों, रेल प्रतिष्ठानों व ट्रेनों में चौकसी बढ़ा दी गयी है।

खास कर संवेदनशील स्टेशनों को चिन्हित कर रेलवे सुरक्षा बल के अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। साथ ही जवानों को निर्देश दिया गया है वे चौबीसों घंटे मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों की निगरानी करें। इसके लिए प्रशिक्षित स्वान दस्ता का भी मदद लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की सार्वजनिक सेवाएं परिवहन नेटवर्क खासकर रेलवे आतंकवादियों के निशाने पर हो सकते हैं।

रेलवे यात्रियों की सुरक्षा हर हाल में उनकी पहली प्राथमिकता है। इसके लिए प्लेटफॉर्म व ट्रेनों में चेकिंग के साथ साथ संदिग्ध व्यक्तियों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। खासकर दरभंगा, रक्सौल, समस्तीपुर, सहरसा, जयनगर, नरकटियागंज आदि प्रमुख स्टेशनों के प्रवेश द्वार पर ही यात्रियों व उनके सामान की जांच की जा रही है। इसके लिए आधुनिक उपकरणों व मेटल डिटेक्टर की सहायता ली जा रही है।

वहीं संवेदनशील व भीड़ भाड़ वाले स्टेशनों, ब्रिज व यार्ड की सुरक्षा के लिए अतिरित बलों की तैनाती की गयी है। ताकि किसी संदिग्ध व असामाजिक गतिविधि पर नजर रखी जा सके। संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए उच्च तकनीकि के कैमरे लगाकर कंट्रोल रूप से लाइव निगरानी की जा रही है। दूसरी ओर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन समय समय पर जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस व खुफिया एजेंसियों से भी समन्वय स्थापित कर रहा है।

प्लेटफॉर्म पर यात्रा के दौरान यात्रियों को जागरूक करने के लिए माइक से उद्घोषणा की जा रही है। लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना देने के लिए जगह जगह पोस्टर भी लगाये गये हैं जबकि यात्रियों को अलर्ट रहने के लिए कर्मियों के द्वारा उन्हें जागरूक किया जा रहा है। डीआरएम ने कहा कि मंडल में समय समय पर कर्मियों को मॉक ड्रील व आपदा प्रबंधन का अभ्यास कराया जाता है। रेलवे सुरक्षा बल किसी भी आपातकालीन स्थिति से निबटने के लिए सदैव तत्पर हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

7 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago