Samastipur

बैंक लूटकांड मामले में जांच के लिए समस्तीपुर पहुंचे CID के DIG जयंत कांत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : सीआईडी के डीआईजी जयंत कांत गुरुवार को बैंक ऑफ महाराष्ट्र परिसर पहुंचकर लूटकांड मामले की जांच की। इस दौरान एसपी अशोक मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर बैंक लूटकांड के खुलासे के लिये पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। पुलिस को आशंका है की पेशेवर गिरोह के द्वारा चेन बनाकर इस लूटकांड की घटना को अंजाम दिया गया है।

इस लूटकांड में लोकल लाइनर से लेकर लूटने वाले बदमाश व उसके सरगना तक का अलग-अलग हिस्सा बंधा हुआ होता है। गिरोह का सरगना इतना शातिर होता है कि घटना के बाद भागने एवं सोना छिपाने के लिए समय निकालने को ऐसे साक्ष्य छोड़वाता है, जिससे पुलिस गुमराह हो सके। उन साक्ष्यों के जरिए जब तक पुलिस लुटेरों का सुराग ढूंढने में लगी रहती है, तब तक सोना को ठिकाने लगा दिया जाता है।

9.75 किलो सोना का वर्तमान वैल्यू करीब 9 करोड़ रूपये :

इधर लूटकांड के बाद पुलिस की नाकेबंदी के बावजूद ट्राॅली बैग में 9.75 किलो सोना व झोला- पिट्ठू बैग में 15 लाख नगद लेकर आराम से फरार हो गये। शहर के ही एक एक स्वर्ण स्वर्ण व्यवसायी से जब 9.75 किलोग्राम सोना का वर्तमान वैल्यू पूछा गया तो उसने इसका अनुमानित वैल्यू करीब 9 करोड़ रूपये बताया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

3 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

13 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

14 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

17 घंटे ago