समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह कैम्प सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक जिला नियोजनालय परिसर, समस्तीपुर में आयोजित होगा।जिला नियोजन पदाधिकारी रोहित आनंद ने बताया कि जॉब कैम्प में चार कंपनियां भाग लेंगी और विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। सभी पदों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है । जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है। अभ्यर्थियों को दो प्रति बायोडाटा साथ लाना अनिवार्य होगा तथा फॉर्मल ड्रेस में उपस्थित होना होगा। जिला नियोजन पदाधिकारी रोहित आनंद ने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
समस्तीपुर : कहा जाता है कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी मंजिल दूर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित तेलनी गांव की दो सगी बहनों ने…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा में विगत एक नवंबर को आयोजित बिहार डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन संवाद…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…