समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन गांव में कतिपय लोगों द्वारा एक नाबालिग स्कूली छात्रा को रस्सी के सहारे पेड़ में बांधकर पिटाई किये जाने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि समस्तीपुर टाउन मीडिया नहीं करती है। इसमें दिखाया जा रहा है कि चोरी से लीची तोड़ने के आरोप में बगीचा स्वामी उस किशोरी को पेड़ से बांधकर पिटता है।
बताया गया है कि स्थानीय लोगों की पहल पर बच्ची को बंधन मुक्त कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस भी राहुल कुमार के नेतृत्व में मामले की तफ्तीश में जुटी है। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि पीड़ित परिवार आपस में समझौता कर लिया है। इस कारण पुलिस के पास शिकायत नहीं पहुंचा है। हालांकि घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को नरहन भेजा गया था। लेकिन किसी भी स्तर पर कोई आवेदन नहीं मिला है।
समस्तीपुर : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बुधवार को दलसिंहसराय में सोलर…
समस्तीपुर : बरसात के मौसम में मध्याहन भोजन योजना अंतर्गत संचालित प्रारंभिक विद्यालयों के लगातार…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर स्थित विनोद नर्सिंग होम में…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख गांव में सोमवार की देर शाम हथियारबंद बदमाशों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के बड़े नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई…