समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर सकरा पंचायत में टेंपो चालक अनिल दास की मौत मामले में मृतक की पत्नी सुमित्रा देवी ने अपने पति के अवैध संबंध में हत्या कर दिये जाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में दो महिलाओं को नामजद करते हुए कहा की मेरे पति अनिल दास अपने घर से रात्रि 9:00 बजे निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे और उनका फोन 11:00 बजे के आसपास किया तो नहीं लगा।
फिर ग्रामीण सुधीर दास और रामावतार दास के द्वारा देखा गया कि अनिल दास बोरिंग वाले खोपड़ी में लटका हुआ है। जानकारी मिलने पर हम लोग देखने गए तो झोपड़ी में बांस के सहारे गमछा लपेटकर उसे लटकाया हुआ था। उसके बाद उसे उतारा गया। प्राथमिकी में कहा कि दोनों औरतों से उसके पति से अवैध संबंध था। मृतका की पत्नी ने दोनों नामजद महिला पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में विभूतिपुर अध्यक्ष आनंद कश्यप ने कहा कि प्राथमिक की दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।
समस्तीपुर : वैशाली जिला के हाजीपुर में गंगा ब्रिज थाना के पास गुरुवार की सुबह…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास मंगलवार की रात…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत शोभन पंचायत के सामने बूढ़ी गंडक नदी…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आहट के तहत…
समस्तीपुर : बिहार राज्य महिला आयोग की ओर से गुरुवार को सर्किट हाउस में 'महिला…
बिहार में बरात या अन्य आयोजनों में डीजे संगीत पर पूरी तरह रोक लगा दी…