विभूतिपुर थाना परिसर में किया गया शस्त्रों का भौतिक सत्यापन
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम के निर्देश पर विभूतिपुर थाना परिसर में लाइसेंसी हथियारों के भौतिक सत्यापन किया गया। अपर थाना अध्यक्ष रविकांत ने बताया कि प्रत्येक अनुज्ञप्ति धारक के लिए शस्त्रों का भौतिक सत्यापन करना अनिवार्य है। इसके लिए सभी लाइसेंस धारी को नोटिस भेजा गया है।
शुक्रवार को करीब आधे दर्जन से अधिक लोग उपस्थित होकर शस्त्रों का सत्यापन कराया है। वहीं उन्होंने बताया कि अभी 4 जून तक शस्त्रों का सत्यापन किया जाएगा। शस्त्रों का भौतिक सत्यापन नहीं करने वाले शस्त्र धारकों के लाइसेंस रद्द करने के लेकर वरीय पदाधिकारी को लिखा जाएगा। उन्होंने कहा है कि विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था को देखते हुए लाइसेंसी हथियार रखने वाले लाइसेंस धारी का सत्यापन कार्य शुरू किया गया हैं।

