Samastipur

विभूतिपुर थाना परिसर में ज्वेलरी दुकानदार व CSP संचालकों के साथ बैठक कर DSP ने दिये कई निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- बढ़ते साइबर अपराधियों व लूट की घटना को मद्देनजर रखते हुए एसपी के निर्देशानुसार रोसड़ा डीएसपी सोनल कुमारी द्वारा विभूतिपुर थाना परिसर में सीएसपी संचालकों व ज्वेलेरी दुकानदारों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने किया। बैठक में मोटी रकम लेनदेन में ग्राहकों की सुरक्षा एवं छिनतई व लूट की घटना पर अंकुश लगाने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। डीएसपी ने सभी ग्राहक सेवा केंद्र व ज्वेलर्स दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगाने की बात कही।

इस दौरान मौजूद सभी सीएसपी संचालकों को निर्देश दिया गया कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से सभी सीएसपी संचानलक अपने-अपने सीएसपी पर सीसीटीवी कैमरा लगावें। इसके अलावे हर संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने का भी निर्देश संचालकों को दिया गया।

साथ ही डीएसपी ने बताया कि सीएसपी की सुरक्षा के लिए गस्ती दल के साथ-साथ अब सादे कपड़ों में भी पुलिस का दल सीएसपी के आसपास निगरानी रखेगी। इस बीच अगर कोई भी संदेहास्पद व्यक्ति नजर आने पर उसे तुरंत पुछताछ करने के लिए थाना लाया जाएगा। वही अगर सीएसपी संचालक बैंक से पैसा निकालने जाते है या जमा करने जाते है तो इसकी सूचना पुलिस को होनी चाहिए। सभी कैश ले जाते समय विशेष चौकसी बरतते हुए कैश बैग के अंदर चालू हालत में मोबाइल रखने की भी बात कही। मौके पर थाना क्षेत्र के सभी ज्वेलर्स दुकानदार व सीएसपी संचालक उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

19 घंटे ago