Samastipur

डीबीकेएन कॉलेज नरहन में विषयों की कटौती के खिलाफ SFI ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- प्रखंड के एकलौते डिग्री कॉलेज डीबीकेएन कॉलेज नरहन में 4 वर्षीय स्नातक सत्र 2025-29 में गृह विज्ञान, संगीत, मैथिली, उर्दू, कॉमर्स सहित करीब आधा दर्जन विषयों में कॉलेज प्राचार्य द्वारा अनुमोदन के आधार पर विश्वविद्यालय द्वारा इन विषयों में नामांकन पर रोक लगा दिया गया है। इसके खिलाफ भारत का छात्र फेडरेशन एसएफआई के जिलाध्यक्ष नीलकमल एवं अंचल सचिव प्रिंस कुमार के नेतृत्व में कॉलेज प्राचार्य राकेश रंजन सिंह को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें यह मांग किया गया है कि अविलंब इन विषयों में नामांकन हेतु अनुमति का अनुमोदन विश्वविद्यालय को करें।

जिलाध्यक्ष नीलकमल ने बताया कि स्नातक में छात्रों को नामांकन हेतु विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर इन विषयों में नामांकन पोर्टल नहीं खुलने से करीब तीन हजार छात्र प्रभावित होंगे। समय रहते कॉलेज प्राचार्य और विश्वविद्यालय द्वारा इन विषयों में नामांकन पोर्टल नहीं खोला जाता है तो आने वाले दिनों में कॉलेज कैंपस से लेकर विश्वविद्यालय परिसर तक उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसका सारा जवाबदेही कॉलेज प्राचार्य विश्वविद्यालय प्रशासन को होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

4 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

5 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

9 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

1 दिन ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 दिन ago