Samastipur

विभूतिपुर में आग की चपेट में आने से तीन घर जलकर राख, इलाज के लिए रखे पैसा भी जलकर हो गए स्वाहा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- प्रखंड क्षेत्र विभूतिपुर पूरब पंचायत वार्ड संख्या 3 में अगलगी की घटना में तीन लोगों के घर जल का राख हो गए। आग की लपेट इतनी तेज थी कि उसके आगोश में तीन घर आ गए जो जलकर राख हो गए। घटना में गोपाल यादव, लड्डू लाल महतो तथा बिहारी लाल महतो के घर जलकर राख हो गया।

बताया जाता है कि इस अगलगी की घटना में कुनकुन देवी का 60 हजार रुपये भी जलकर राख हो गया। महिला ने बताया कि इलाज के लिए उसने समूह से कर्ज लेकर जमा किया था, लेकिन इस अगलगी की घटना में पैसा के साथ घर में रखे जेवरात, बर्तन खाने- पीने का सामान भी जलकर राख हो गया।

उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि किसी ने जानबूझकर आग लगा दिया है। वहीं दूसरी ओर प्रखंड के सैदपुर गांव में गुरुवार को बाँसवारी में आग लग गयी। स्थानीय लोगों ने आग को काबू में कर लिया। इस कारण एक अनहोनी घटना टल गई। आग की लपेट इतनी तेज थी कि ग्रामीण भयभीत हो गए थे। लेकिन उनकी सक्रियता ने आग पर काबू पाने में कामयाब रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

15 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

21 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

22 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

22 घंटे ago