समस्तीपुर :- समस्तीपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गैरेज संचालक की मौत हो गई, जबकि कर्मी गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतक की पहचान कल्याणपुर के केशोपट्टी निवासी चंदन कुमार उर्फ मुन्ना (35) के तौर पर हुई है। घटना मोहनपुर रोड स्थित नक्कू स्थान मंदिर के पास की है। सदर अस्पताल पर मौजूद मृतक के परिजन रंजीत कुमार राय ने बताया कि मुन्ना घर का इकलौता बेटा था। वह मोहनपुर रोड में गैरेज चलाता था।
गुरुवार की देर रात स्टाफ पप्पू के साथ घर आ रहे थे। इस बीच बोलेरो से टक्कर हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत में मुन्ना को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
इधर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में गैराज संचालक की मौत हुई है। एक युवक घायल है, जिसका इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी चालक फरार है, तलाश की जा रही है।
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में खाद्य सुरक्षा…
समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही बरतने वाले जिले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना परिसर से मंगलवार को एक विधि-विरुद्ध किशोर के…
समस्तीपुर : गोवा में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले की…
समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार…