सिंघिया में घंटो चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, दिव्यांग से शादी करने की जानकारी पर भागी लड़की
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/सिंघिया :- सिंघिया नगर पंचायत के एक गांव में शुक्रवार की देर रात एक लड़की ने लोगों से दिव्यांग लड़के से शादी नहीं करने की गुहार लगाई। लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। पुलिस ने पहुंच कर मामले पर पहल किया। पूछताछ में लड़की ने बताया कि उसकी बड़ी बहन कुशेश्वरस्थान में उसकी शादी विकलांग लड़के से कराने का प्लान तैयार किया था। इसकी जानकारी होने पर वो भाग खड़ी हुई। इस दौरान घर वाले जबरदस्ती करने लगे। पुलिस ने सभी को लड़की के इच्छा के विरुद्ध शादी नहीं करने की हिदायत देते हुए पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया। वहीं लड़की को उसके घर भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि सभी एक ही परिवार के थे।