Samastipur

करोड़ों के चोरी मामले का खुलासा, महिला समेत 7 गिरफ्तार, भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण व नगदी बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के खान मार्केट में रवि गुप्ता के मकान से बीते 26 अप्रैल को हुए करोड़ों रुपये के आभूषण व नगद चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। सदर-1 एसडीपीओ संजय पांडेय ने बताया कि पीड़ित ने आवेदन में चोरी की रकम का आंकड़ा 50 लाख का ही दिया था। लेकिन चोरी हुए आभूषण व नगद करीब डेढ़ करोड़ मूल्य आंकी गयी है। नगर थाना पर शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इस सनसनीखेज घटना में शामिल 6 बदमाशों व इसमें संलिप्त एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने चोरी किए गए भारी मात्रा में आभूषण, 5 लाख नगदी और अन्य सामानों का बड़ा हिस्सा नगर थाना क्षेत्र, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अलावे दरभंगा जिला से बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के नीम गली मगरदही घाट वार्ड संख्या-19 निवासी अली ईमाम के पुत्र मजहर इमाम उर्फ तौशिफ, गुदरी बाजार वार्ड संख्या-22 के मो. मुजीव के पुत्र मो. इरमान उर्फ नोनी व उसके भाई मो. दानिश, मारवाड़ी बाजार ठाकुरबाड़ी गली के हाजी अनवर के पुत्र मो. नैयर रजा उर्फ कैय्यर, बहादुरपुर नाका के सामने गली के अमरेंद्र पोद्दार के पुत्र सौरभ कुमार व पुरानी पोस्ट आफिस रोड वार्ड संख्या-17 के मो. मुजीव के पुत्र मो. आसिफ के रूप में की गई है।

साथ ही गुदरी बाजार मिल्लत एकेडमी के पीछे से मो. मुजीव की बेटी नूरजहां खातून को भी गिरफ्तार किया गया है। बरामद सामानों में 174 पीस आभूषण, 243 चांदी के सिक्के, 20 सोने के सिक्के और पांच लाख रुपए नकद शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि चोरी सामान की बाजार कीमत डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा है, हालांकि अभी करीब 70 प्रतिशत सामान की ही बरामदगी हुई है। 30 प्रतिशत सामान की बरामदगी अभी भी बाकी है। करीब-करीब एक करोड़ के आसपास के रकम के सामान की बरामदगी हो चुकी है।

प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ सह एएसपी संजय पांडे ने बताया कि पीड़ित के घर के सामने रहने वाले मजहर इमाम से पूछताछ के बाद चोरी का खुलासा हुआ। उसने बताया कि वह अपने छह साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। उसी की निशानदेही पर बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया गया है।

पुलिस की तत्परता और कार्रवाई को लेकर गृहस्वामी के बेटे ने समस्तीपुर पुलिस को धन्यवाद दिया है। बता दें कि नगर थाना क्षेत्र के खान मार्केट में 26 अप्रैल की रात्रि व्यवसायी इन्द्रदेव गुप्ता के घर में चोरी कर ली गयी थी। इसको लेकर उनके पुत्र रवि कुमार गुप्ता ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि वह बीते करीब दो महीने से अपने माता-पिता के इलाज के लिए मुंबई में रह रहा था। इसी बीच उसके घर में चोरी हो गई थी।

यह सब किया गया बरामद :

सोना का झुमका 4 पीस, सोना का 108 रुद्राक्ष का माला 1 पीस, केदारनाथ का सिक्का 1 पीस, सोना का ब्रासलेट 1 पीस, सोना का हार 1 पीस, सोना का अंगूठी 29 पीस, सोना का कान का इयर रिंग 7 पीस, सोना का बाली 2 पीस, सोना का कान का टॉप 5 पीस, सोना का चकती 3 पीस, सोना का पत्तर 2 पीस, सोना का मांग टीका 1 पीस, सोना का नाक का बेसर 7 पीस, सोना का नाक का नथिया 1 पीस, सोना का चैन 9 पीस, चांदी का सिक्का 243 पीस, चांदी का बिस्किट 20 पीस, चांदी का किंग सिक्का 1 पीस, चांदी का चाबी रिंग 2 पीस, चांदी का कलम 1 पीस, चांदी का सुनसुन 2 पीस, चांदी का चलना 1 पीस, चांदी का उजला सिंदूर का किया 1 पीस, चांदी का पत्तर 8 पीस, चांदी का अंगूठी 4 पीस, चांदी का कमरीघनी 1 पीस, चांदी का पायल 30 पीस, चांदी का बिछिया का सेट 2 पीस, चांदी का बिछिया 8 पीस, चांदी का वेडा 1 जोड़ा, चांदी का मूर्ति 1 पीस, चांदी का प्लेट 2 पीस, चांदी का पायल 7 पीस, चांदी का कृष्ण भगवान का सिक्का 1 पीस, अंगूठी का पत्थर 4 पीस, घड़ी 2 पीस व नगद पांच लाख रूपया बरामद किया गया है।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

2 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

3 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

6 घंटे ago