Bihar

पटना एयरपोर्ट पर पानी के पाइप में महिला की डेड बॉडी, रेप के बाद मर्डर की आशंका

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर है। यहां पटना एयरपोर्ट पर एक महिला की लाश मिली है। पटना एयरपोर्ट के नई टर्मिनल बिल्डिंग स्थित बरसात का पानी जाने वाले पाइप में शनिवार की रात 32 साल की एक महिला का शव मिला है। महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस शव को मॉर्चरी में भेज छानबीन में जुट गई है। महिला की डेड बॉडी मिलने के बाद से सनसनी फैल गई है।

सचिवालय डीएसपी-1 डाक्टर अनु कुमारी ने बताया कि शनिवार की रात महिला का शव मिला। पुलिस उसकी पहचान की कोशिश के साथ ही टर्मिनल बिल्डिंग में काम करने वालों से पूछताछ कर रही है। अति संवेदनशील एयरपोर्ट परिसर में शनिवार की रात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। तरह तरह के कयास लगाए जाने लगे। प्रारंभिक जांच में पुलिस मान रही है कि महिला की हत्या में पाइप लाइन बिछाने वाले कर्मी शामिल हो सकते हैं, क्योंकि महिला की हत्या करने के बाद शव को पाइप में ठूंसकर बंद कर दिया गया था।

पुलिस पाइप लाइन बिछाने वाले कर्मियों की जानकारी जुटा रही है। उनसे पूछताछ की जाएगी। अंदेशा जताया जा रहा है कि मृत महिला मजदूर, बाहर से बुलाई गई अथवा यात्री हो सकती है। फिलहाल पहचान के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। पटना एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन नई टर्मिनल बिल्डिंग में छत से बरसाती पानी को जमीन में ले जाने के लिए पाइप बिछाए गए हैं। फिटिंग के बाद मंगलवार की शाम करीब ढाई फुट ब्यास वाले पाइप की जांच का जा रही थी। तीन पाइप से पानी जा रहा था, जबकि एक पाइप से पानी रिस रहा था। जाम का कारण का पता लगाने के लिए इंजीनियर ने पाइप के जाम वाले हिस्से को कटर से काटा तो वहां से एक महिला का शव मिला।

शव अर्धनग्न अवस्था में था। अति संवेदनशील एयरपोर्ट परिसर में शव मिलने से वहां अफरातफरी मच गई। रात 8 बजे घटना की सूचना एयरपोर्ट थाने को दी गई। एयरपोर्ट थानेदार ने बताया कि महिला का शव दो दिन पुराना लग रहा है। घटना के बाद पुलिस ने एयरपोर्ट पर काम करवा रही निर्माण एजेंसियों से संपर्क किया तो पता चला कि तीन एजेंसी में महिला कर्मी काम करती हैं। एजेंसियों का दावा है कि एक को छोड़ कोई भी महिलाकर्मी गुमशुदगा अथवा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता नहीं है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक एक महिलाकर्मी का मोबाइल फिलहाल नहीं लग रहा है। रविवार को ड्यूटी पर नहीं आने पर उसके संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

10 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

10 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

11 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

16 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

23 घंटे ago