Samastipur

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद देवघर से समस्तीपुर पहुंच दंपती ने बालक को लिया गोद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- केंद्रीय दत्तक ग्रहण प्राधिकरण के नियमानुसार दत्तक ग्रहण संस्थान ममता शिशु गृह दुधपुरा में आवासित बालक को देवघर के दंपति को दत्तक ग्रहण पूर्व पालन पोषण में अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, रजनीश कुमार जिला जनसंपर्क पदाधिकारी द्वारा सौंपा गया। ज्ञात हो गोद लेने की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन है। बच्चा गोद लेने के लिए कारा के वेबसाइट पर पंजीकरण करना होता है। दत्तक-ग्राही माता-पिता ने 2021 में कारा के वेबसाइट पर निबंधन कराया था।

सारी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद गुरुवार को उन्हें बच्चे प्राप्त हुए बच्चे को पाकर माता-पिता अत्यधिक खुश हुए। उन्होंने कहा कि आज हमारा परिवार पूर्ण हुआ। मौके पर समन्वयक अनिपा कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ तिवारी उपस्थित थे। सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई ने लोगों से अपील की है कि बच्चा कानूनी प्रक्रिया से ही गोद ले गैर कानूनी तरीके से बच्चा गोद लेना कानूनी जुर्म है। कोई व्यक्ति किसी कारण से अगर बच्चा पालने में सक्षम नहीं है तो बच्चे को यत्र-तत्र ना फेंके पालन शिशु संग्रहण केंद्र ममता शिशु गृह में लाकर बच्चों को छोड़ दें छोड़ने वाले की पहचान गोपनीय रहेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

3 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

4 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

8 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

1 दिन ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 दिन ago