समस्तीपुर :- मानसून की तैयारी को लेकर डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। नगर आयुक्त केडी प्रौज्ज्वल ने विभागीय मानक संचालन प्रक्रिया के तहत अब तक की गई तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले साल जलजमाव की स्थिति पर तत्काल नियंत्रण के लिए जो कदम उठाए गए थे, उसकी जानकारी भी जिला पदाधिकारी को दी गई।
नगर निगम क्षेत्र में अब तक 15 बड़े नाले और 291 छोटे नालों की उड़ाही पूरी कर ली गई है। बाकी बचे नालों की सफाई के लिए टीम बनाकर काम कराया जा रहा है। इन कार्यों का विधिवत निरीक्षण भी हो रहा है। डीएम ने पूर्व मध्य रेल के अधिकारियों को सोनेलाल ढ़ाला से रोसड़ा रेल लाइन तक के नाले की उड़ाही जल्द कराने का निर्देश दिया। रेलवे क्षेत्र के अधोन पुल और पुलिया की सफाई भी शीघ्र कराने को कहा।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…