समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर एक कार पर लदे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपित की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कर्पूरीग्राम वार्ड संख्या-5 निवासी रामबाबू सिंह के 24 वर्षीय पुत्र अमन कुमार सिंह के रूप में बतायी गई है।
इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि बुधवार को गुप्त सूचना मिली की धंधेबाज कार में शराब लेकर जा रहा है। स्थानीय उत्पाद विभाग की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कलेक्ट्रेट के समक्ष सड़क पर घेराबंदी बनायी गई। इस दौरान एक कार में लदे भारी मात्रा में शराब के साथ धंधेबाज को पकड़ लिया। जब्त वाहन से तीन अलग-अलग ब्रांड के 164.700 अंग्रेजी शराब बरामद किया। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गये आरोपित के विरुद्ध उत्पाद अधीनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…
समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…
बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…
समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…