समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती मिडिल स्कूल के समीप संचालित ग्राहक सेवा केन्द्र लूट कांड में शामिल अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अपराधी कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत के टांडा निवासी निरंजन सिंह का पुत्र ओम सिंह बताया गया है।
बताते है कि सेंट्रल बैंक का यह सीएसपी राजा प्रीतम कुमार के द्वारा संचालित किया जाता था। बीते 21 मई को हथियार के बल पर दिनदहाड़े दो लाख की लूट की घटना घटी थी। चर्चित इस लूट कांड के कई अपराधी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन कर चुकी है। थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि इसी लूट कांड का ओम सिंह भी मुख्य आरोपी था। जिसे गुप्त सूचना पर शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है। राशि की बरामदगी व मामले की जांच में पुलिस जुटी है।
वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…
एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…
बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…